Promise Box Hindi
बाइबल वचन
आँखें बंद कीजिए।जो मन में है उसे हृदय में रखिए।फिर एक कार्ड चुनिए।
आज का वचन
और जब कभी तुम दहिनी वा बाईं ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, मार्ग यही है, इसी पर चलो।
बॉक्स में रखे वचन
वह न तो तुझे धोखा देगा, और न तुझे छोड़ेगा।
अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।
यहोवा आप ही तुम्हारे लिये लड़ेगा, इसलिये तुम चुपचाप रहो।
यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलने वाला सहायक।
Promise Box क्या है?
यह छोटी पर्चियों पर लिखे बाइबल वचनों का बॉक्स है। प्रार्थना कीजिए, आँखें बंद कीजिए और एक वचन चुनिए। यहाँ 150 वचन हैं।